News Addaa WhatsApp Group Join करें

पत्रकारों के साथ हुए अभद्रता पर तरयासुजान के पत्रकारों ने जताया विरोध

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 12, 2021  |  9:57 PM

898 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पत्रकारों के साथ हुए अभद्रता पर तरयासुजान के पत्रकारों ने जताया विरोध

विकाश पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
तरयासुजान/कुशीनगर। शुक्रवार को मुरादाबाद में पत्रकारों से की गई अभद्रता के विरोध में थाना तरयासुजान के पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
गौरतलब हो कि मुरादाबाद में गुरूवार को पत्रकारों के द्वारा सवाल पूछे जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए मारपीट से मीडिया में आक्रोस व्यापत है। जगह जगह मीडियाकर्मी काली पट्टी बांध उक्त घटना के प्रति विरोध जता रहे हैं इसी क्रम में सलेमगढ़ शिव मंदिर प्रांगण में तरयासुजान के पत्रकारों भी काली पट्टी बांध विरोध जताया है। इस दौरान जनसंदेश टाइम्स से अशोक वत्स, दैनिक जागरण से अशोक तिवारी, स्वतंत्र चेतना से सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी, दैनिक भास्कर से बिकास पाण्डेय, राष्ट्रीय सहारा से अशोक द्विवेदी,आज से किरेश पाण्डेय, अमर उजाला से राजेश यादव व लल्लन गुप्ता, राम मिश्रा स्वतंत्र भारत, फास्ट न्यूज से राकेश खरवार मौजूद रहे इसके अलावा प्रभात खबर बिहारी से संयोग श्रीवास्तव,अनील यादव, हिन्दुस्तान से रामप्रवेश पटेल, जितेंद्र भरती, लोहा भाई, दैनिक से धुरेन्द्र जी,आसिफ खान, सहित तमाम पत्रकार साथियों ने यथा स्थान विरोध प्रर्दशित किया है।

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking