News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●अनंत चतुर्दशी पर बप्पा के बिदाई को देखने उमड़ा जनसैलाब.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 9, 2022  |  10:21 PM

796 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●अनंत चतुर्दशी पर बप्पा के बिदाई को देखने उमड़ा जनसैलाब.। WhatsApp
Responsive image

●गणपति बप्पा मोरया,मंगलमूर्ति मोर्या…!
●बोईसर में बजरंग दल की ओर से गणपति शोभायात्रा का किया गया स्वागतम.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर.। सभी को सुख,शांति,समृद्धि
,आयुष्य और परिवार में आनंद की प्राप्ति हो ऐसे ही विघ्नहर्ता से चरणवंदना करते हुए शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिले में जगह – जगह देर शाम तक सुरक्षा के भारी बंदोबस्त के बीच गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया,पुढच्या वर्षा लवकर या…। कहते हुए धूमधाम से ढोल मंजिरों के थाप,विभिन्न झाकियों, डीजे पर थिरकते तरह- तरह के रंग बिरंगे सजावटी प्रकाशों की चकाचौंध के बीच गणवेश में गणेशभक्तों ने आदमकद गणेश प्रतिमाओं का पुरे विधि विधान से नदियों, समुंद्रों में एक बार फिर से मंगलाआरती करते भारी मन से विसर्जित की  जा रही है।


गणेश पंडालो की बोईसर में निकली शोभायात्रा को निहारने बप्पा से आशिष लेने के साथ श्रीगणेश प्रतिमाओं के सजावटी आकर्षक देखने के लिए मुख्य सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग बुंदाबांदी के बीच खड़े दिखें।


औद्योगिक शहर बोईसर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल बोईसर प्रखंड द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकले तमाम गणेश पंडालों की ओर से शोभायात्रा के दौरान बोईसर प.नावापूर नाका पर बिकानेर स्वीट्स के सामने स्वागतम के लिए बने विशाल मंच पर गणेशोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़,

पुलिस उपाधिक्षक नित्यानंद झा, बोईसर थानाध्यक्ष सुरेश कदम तथा समाजसेवियों में महेश मिस्त्री, संजय जे. पाटिल,नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, सज्जन(लाला) गुप्ता,जितेंद्र अग्रवाल(न्यू वृजवासी स्वीट्स हाऊस), प्रेम अग्रवाल(तिरुपति ट्रांसपोर्ट कंपनी),सुरेश चौधरी,परशुराम यादव, भाजपा के जिला सचिव प्रशांत संखे, बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे,महासचिव कृपाल सिंह रावत को शाल,पुष्प गुच्छें व मीडिया कर्मियों सभी गणेश पंडाल प्रमुखों उनके सहयोगियों को करतल ध्वनि से स्मृति चिन्ह पुष्प गुच्छ एवं गले में जय श्रीराम का पट्टा डालकर स्वागतम और इस शोभायात्रा में शामिल सभी जनमानस को अल्पाहार के साथ जलपान कराया गया.।


इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक चंदन सिंह, विहिप के बोईसर प्रखंड प्रमुख एसपी सिंह,मंत्री अरविंद सिंह,जिला सह मंत्री रामरंंजन सिंह,प्रवक्ता मनोज मिश्रा,मायाराम गुप्ता, निर्मोही यादव,रवि सिंह समेत बड़ी संख्या में विहिप- बजरंग दल कार्यकर्ता एवं धर्मानुरागी जन गणेशभक्तों के स्वागतम में खड़े रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking