Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

पालघर●यातायात पुलिस “रिस्ता वही मगर सोच नई”.।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Mar 21, 2023, 9:12 PM IST • अब तक 1.7K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

◆60 दुपहिया वाहन चालकों को चालान के एवज में बांटे सस्ते मगर टिकाऊ हेलमेट.।

◆यातायात पुलिस की रिस्ता वही मगर सोच नई.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर.| सड़कों पर तेज गति की रफ्तार की कहर बनती वाहनों की आवाजाही के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाते वाहन चालकों और स्वामियों पर कारवाई को लेकर वरिष्ठों से मिले निर्देश पर कानूनी दायरे में रहने के लिए सख्त लहजे वाले जिले में यातायात सुव्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले ट्रेफिक कंट्रोलर एपीआई आसिफ वहाब बेग की रिस्ता वही सोच नई की पहल का भी लोगों द्वारा खुब सराहे जा रहे हुए।


जिला यातायात पुलिस की ओर से जन जागरूकता के मद्देनजर मंगलवार को सुबह 11.00 बजे शुरु की गयी विशेष मुहिम में यातायात पुलिस की विशेष दस्ते की अगुवाई कर रहे ट्रेफिक कंट्रोलर बेग की निगरानी में औद्योगिक शहर बोईसर के व्यस्त सड़क एमआयडीसी क्षेत्र को जुड़ने वाली बोईसर,नावापुर रोड-कैमलिन नाका के मधुर रेस्टोरेंट के समीप बिना हेलमेट फरार्टे मारकर जा रहे दुपहिया चालकों को रोककर चालान के बदले आधी से कम कीमत पर तकरीबन 60 दुपहिया चालकों को हेलमेट देकर मुल्यवान जीवन की अहमियत परिवार वालों के लिए परेशानी का सबब न बने इसके लिए आग्रह किया गया.।

यातायात के नये संशोधित कुछ नियम.।
बतादें कि यातायात के नियमानुसार बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1000/-रुपये का जुर्माना अथवा 3 महिने का कैद का प्राविधान है।नाबालिग के वाहन चलाने पर अभिभावक एवं वाहन स्वामी को दोषी करार देते 25 हजार जुर्माने की धनराशि अथवा 3 वर्ष की कैद के अलावे वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाना तय है।ड्राइवर लायसेंस नही होने पर 5 हजार जुर्माना, बिना सीटबेल्ट पर 1 हजार जुर्माना, मदिरापान किये वाहन चलाते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तथा तेज गति(ओवर स्पीड्स) में अब 2 हजार रुपये तक दंड वसूलने का नया नियम आ चुका है। जनहित में यातायात नियमों का पालन सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से जायज माना जा रहा है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi