News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाज़ार: प्रभारी निरीक्षक ने त्यौहारों के दृष्टिगत आमजनों के साथ की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2020  |  1:39 PM

971 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाज़ार: प्रभारी निरीक्षक ने त्यौहारों के दृष्टिगत आमजनों के साथ की बैठक WhatsApp
Responsive image

विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

पिपरा बाजार/कुशीनगर | नवागत थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया ने थाना क्षेत्र के सूरज नगर बाजार में वैश्विक महामारी कोबिड 19,आगामी जन्माष्टमी त्योहार,तथा आय दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जन आवाम के साथ बैठक किया जिसमे सोशल डिस्टेन्स का पूरा ख्याल रखा गया।
थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है अभी तक बचाव ही इसका इलाज है अतः आप सभी सोशल डिस्टेन्स,मास्क का प्रयोग तथा बार बार हाथ धोने आदि सुरक्षा नियमो पर बिशेष ध्यान दे।साथ ही उन्होंने जन आवाम से आगामी कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को शांति पूर्वक बिना किसी शोर शराबे के साथ मनाने की अपील की।इसी कड़ी में उन्होंने ब्यापारियों और दुकानदारों से अपील की कि थोड़ी सतर्कता बरतने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है इसके लिए बड़े व्यपारी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगावे, तथा आप सभी दुकानदार मिल कर एक चौकीदार की ब्यवस्था कर ले जो रात में पहरा दे सके।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे स्तर से भी उक्त चौराहे पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है थोड़ी सतर्कता आप बरते मेरे तरफ से आप सब की सुरक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।इस दौरान हल्का एस आई सभाजीत सिंह के साथ दो दर्जन के लगभग व्यपारी, दुकानदार व आम जन मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उषा काल में सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का पावन व्रत
उषा काल में सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का पावन व्रत

बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…

हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल घायल
हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल घायल

हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…

व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking