News Addaa WhatsApp Group

पिपरा बाजार: बजट में कृषि मंडियों का ढांचा मजबूत करने पर जोर दिया गया है: विवेकानन्द शुक्ल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2021  |  3:13 PM

788 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: बजट में कृषि मंडियों का ढांचा मजबूत करने पर जोर दिया गया है: विवेकानन्द शुक्ल

पिपरा बाजार/कुशीनगर। बजट आत्मनिर्भर भारत की अभिव्यक्ति है।बजट में गांव, गरीब,किसान,मध्यमवर्ग एवं महिलाओं समेत प्रत्येक वर्गों का ख्याल रखा गया है।यह बातें भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल नें कहा। वह भाजपा पिपरा बाजार मण्डल की बैठक सूर्यनगर बाजार स्थित गायत्री मन्दिर परिसर में बजट 2021- 22 पर संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अपनी बात रख रहे थे।जिला मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग अज्ञानता में किसानों में भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं।बजट में कृषि मंडियों का ढांचा मजबूत करने पर जोर दिया गया है।75 साल से ज्यादा उम्र वाले पेंशनरों को भी मोदी सरकार ने राहत दी है। यह सर्वहितकारी बजट है।
इस मौके पर पूर्व विधायक और मण्डल प्रभारी दीपलाल भारती नें सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए मण्डल द्वारा प्रधानमंत्री को अभिनन्दन पत्र प्रेषित करने के लिए मण्डल कार्यसमिति को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संचालन कर रहे मण्डल महामंत्री विश्वजीत राय ने बजट पर पीएम मोदी को समर्पित अभिनंदन पत्र पढ़ा। उपस्थित पदाधिकारीयों ने दोनों हाथ उठाकर अभिनंदन पत्र का हर-हर महादेव के उद्घोष से समर्थन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार ने किया।कार्यक्रम मे विश्वरंजन कुमार आनन्द,वरुण राय,अनिल राय,दुर्गेश मिश्र,शिवनाथ दूबे,बालजीत शर्मा,श्रवण दीक्षित,आशुतोष मिश्रा,ओमप्रकाश दूबे,धर्मेन्द्र चौबे,हरीश पाण्डेय,नित्यानन्द पाण्डेय,सुनील राय,सूर्यभान मिश्र,लल्लन जायसवाल,काशीनाथ गौतम आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking