News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार: शांति पूर्वक माहौल में मनाये श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अनुज कुमार सिंह(प्रभारी निरीक्षक)

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 10, 2020  |  12:31 PM

1,049 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: शांति पूर्वक माहौल में मनाये श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अनुज कुमार सिंह(प्रभारी निरीक्षक)

विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

पिपरा बाजार/कुशीनगर | नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को मद्दे नजर रखते हुए पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई।जिसमे थानाध्यक्ष द्वारा त्योहार को अपने घर मे मनाने शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई।उक्त बैठक में सोशल डिस्टेन्स का पूरा ख्याल रखा गया।
उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे में आप इससे बचाव के सभी नियमो का पालन करते हुए कोई भी त्योहार अपने घर मे ही मनाए।जन्माष्टमी के त्योहार पर किसी भी प्रकार की भीड़ भाड़ न लगाएं डीजे आदि का प्रयोग कतई न करे क्योकि कोबिड 19 के चलते सोशल डिस्टेन्स का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।इस दौरान एसआई भगवान सिंह,एसआई दूधनाथ सिंह,हेड का.सत्यनरायन राय, मनोज सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी पाण्डेय,तरजेश्वर दुबे,आशुतोष पाण्डेय,हरिगोबिन्द रौनियार,ग्राम प्रधान साबिर अली,जगदम्बिका प्रसाद सहित तमाम ग्राम प्रधान व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking