कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में कसया में रविवार को पत्रकार अजय शुक्ल व पर्यावरण प्रेमी डॉ0 अनिल सोनी ने जन्मदिन के अवसर पर आंवले के पौधे का रोपण किया। पौधरोपण करते अजय शुक्ल ने कहा कि नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर लोगों को जोड़कर पौधरोपण कराना पर्यावरण संरक्षण के लिए आगामी वर्षों में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी से इस अभियान से जुड़ने की बात कही।
पौधरोपण करते डॉ0 अनिल ने कहा कि जनसख्या वृद्धि के साथ साथ मानवीय आवश्यकताओं में भी वृद्धि हुई है और इसी अनुपात में भौतिक पदार्थों का दोहन और वृक्षों का कटान भी हुआ है। इन सबके परिणाम से पर्यावरण दूषित हो गया है और इसके बचाव हेतु अधिकाधिक पौधरोपण की आवश्यकता है। इस क्रम में नयी दिशा का पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान पर्यावरण संरक्षण हेतु बहुत ही लाभकारी है।
पौधरोपण के अवसर पर अल्पना शुक्ला, ओम शुक्ला, अनंत शुक्ला, होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 मृत्युंजय ओझा, व्यापार मंडल के राजन जायसवाल, संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…