News Addaa WhatsApp Group

प्रवासी मजदूरों को लेकर आमने सामने आए राज ठाकरे और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, जाने पूरा मामला-

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 25, 2020  |  8:39 AM

1,959 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रवासी मजदूरों को लेकर आमने सामने आए राज ठाकरे और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, जाने पूरा मामला-

प्रवासी मजदूरों के मसले पर उत्तर प्रदेश सरकार और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के चीफ राज ठाकरे आमने-सामने आ गए हैं. राज ठाकरे ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी यह बात ध्यान रख लें कि प्रवासियों को अब महाराष्ट्र आने से पहले इजाजत लेनी होगी. इसके साथ ही राज ठाकरे ने उद्धव सरकार से एक अपील भी की.
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और पुलिस स्टेशन में प्रवासी मजदूरों के रिकॉर्ड को बनाना चाहिए, जिसमें उनकी तस्वीर भी हो. राज ठाकरे के इस बयान के बाद प्रवासियों को लेकर हो रही सियासत में नया मोड़ आ सकता है, क्योंकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दो टूक बयान जारी कर दिया है.
CM योगी ने जारी किया था फरमान:
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा था कि कोई भी राज्य जो उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को वापस बुलाना चाहता है, उसे यूपी सरकार से अनुमति लेनी होगी और मजदूरों के सामाजिक-कानूनी-मौद्रिक अधिकारों को सुनिश्चित करना होगा.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोनो लॉकडाउन के मद्देनजर विभिन्न राज्यों द्वारा प्रवासी मजदूरों का ठीक से ध्यान नहीं रखा गया. ये श्रमिक हमारे सबसे बड़े संसाधन हैं और हम उत्तर प्रदेश में उन्हें रोजगार देंगे, इसके लिए प्रवासी कमिशन की स्थापना की जा रही है, जो उनको रोजगार मुहैया कराएगा.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पत्रिका से बातचीत में कहा कि ये हमारे लोग हैं और अगर कुछ राज्य उन्हें वापस बुलाना चाहते हैं, तो उन्हें राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी. उन्होंने कहा कि प्रवासियों को अपने अधिकारों की रक्षा करना चाहिए और अत्यधिक ध्यान और महत्व मिलना चाहिए.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी प्रवासी श्रमिकों को पंजीकृत किया जा रहा है और उनकी स्किल मैपिंग की जा रही है. प्रवासी श्रमिकों को आमंत्रित करने में रुचि रखने वाले किसी भी राज्य या इकाई को उनके सामाजिक-कानूनी-मौद्रिक अधिकारों के लिए आश्वासन और प्रदान करने की आवश्यकता होगी.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking