Friday, 27 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया
Advertisement

प्रेमपुर रजवाहा टुटा, किसानों की फसल जलमग्न

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 16, 2020, 2:09 PM IST • अब तक 1.3K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

प्रेमपुर रजवाहा टूटा किसानों की फसल जलमग्न
–विभागीय उदासीनता से किसानों में आक्रोश
रामकोला/कुशीनगर:-टेकुआटार क्षेत्र से होकर गुजरने वाली प्रेमपुर रजवाहा नहर हरिहर पट्टी गांव के सामने सोमवार की रात से टूटकर बह रही है जिससे किसानों की धान , मक्का, गन्ना आदि फसल डूब गई है और साथ ही गांव में पानी घुसने की संभावना बनी हुई है। रजवाहा की टूटने की सूचना किसानों ने विभाग को दी लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार मौके पर नही पहुँचा था। किसानों ने बंधे को बाँधने का पुरजोर प्रयास किया लेकिन तेज धार होने से बाँधने में असफल रहे। जिससे किसानों में आक्रोश है। प्रेमपुर रजवाहा के टूटने से क्षेत्र के कई दर्जन गांवों के किसानों की फसल डूब गई है। रजवाहा के टूटने से क्षेत्र के किसान शंकर, मकसूद, अकबर, संजय, हसिमुद्दीन, हजरत, असरफ, मुसर्रफ आदि किसानों की धान की फसल, मक्का, गन्ना आदि की फसल डूब गई है। इस संबंध में सिचाई विभाग का जेई रवि कुमार ने बताया कि सूचना नही मिली थी। जल्द ही टूटी नहर को बंधवा दिया जाएगा।

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi