News Addaa WhatsApp Group

प्रेम में अंधी महिला कांस्टेबल ने प्रेमी पुलिस कर्मी संग साजिशतन पति को दे दी मौत.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Mar 4, 2021  |  11:50 AM

2,084 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रेम में अंधी महिला कांस्टेबल ने प्रेमी पुलिस कर्मी संग साजिशतन पति को दे दी मौत.।
पुलिस अधिक्षक ने आँटो चालक के मौत का किया खुलासा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
 पालघर। आखिरकार सच्चाई लाने में पालघर पुलिस एक बार फिर ब्लाईंड मर्डर की कामयाब हो गयी है।मनोर थानाक्षेत्र में मुंबई अहमदाबाद राजमार्ग पर आँटो में मिली वसई क्षेत्र के रिक्शा चालक पुंडलिक अनंदा पाटिल(30)वर्ष की सर पर चोट मारकर की गयी हत्या के दर्ज मामलें में पुलिस ने वसई पुलिस स्टेशन में तैनात आँटो चालक की पत्नी महिला  कांस्टेबल व एक अन्य सिपाही के प्रेमप्रलाप में रोड़ा बन रहे मृतक पति को मौत के घाट उतारने के लिए तीन आरोपियों को सुपारी किलर के रुप में कड़ी दर कड़ी जोड़ते हिरासत में लिया है।
       पालघर पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे की ओर से बुलाई गयी प्रेसकांफ्रैंस में इस बात का खुलासा करते बताया गया कि पिछले महीने 18 फरवरी को मनोर क्षेत्र में राजमार्ग पर नाले के पास पलटी एक आँटो रिक्शा में युवक का क्षतविक्षत शव पुलिस को मिली थी। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसकी पहचान पुंडलिक आनंदा पाटिल वसई निवासी के रुप में किया।
      पुलिस अधिक्षक ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मामले की जांच पड़ताल के लिए उपविभागीय पुलिस अधिकारी पालघर विकास नाईक के नेत्रृत्व में मनोर पुलिस स्टेशन प्रभारी सहा.पुलिस निरीक्षक प्रताप दराडे, श्रीकांत कोली,पुलिस उपनिरीक्षक अजित कणसे,आशिष पाटिल,लोकल क्राईम ब्रांच की संयुक्त कारवाई में इस बात का जानकारी मिली कि मृतक आँटो चालक की पत्नी महिला कांस्टेबल के साथ एक दुसरे संगी पुलिस सिपाही के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी जब पति को मिली तो उसने इसका विरोध शुरू किया जिससे परेशान प्रेम में अंधी प्रेमिका ने साजिशतन सुपारी  किलर के रुप में एक प्राईवेट सुरक्षा गार्ड व दो वायरमैन को हत्या के लिए लगा दिया। जिन्होंने मौका देखकर मृतक आँटो रिक्शा चालक का भाड़े के रिक्शा लेकर मनोर के लिए निकले और मौका मिलते ही सर पर लोहे के राँड से वार करके मौत की निंद सुला दी। यही नहीं आँटो रिक्शा को पास के  नाले में पटखनी देकर फरार हो गये।
     पालघर पुलिस ने इस हत्याकांड में वसई में तैनात दोनों पुलिस कर्मियों समेत उनके निशानदेही पर अन्य तीनों आरोपियों को धर दबोचा है।

आज की हॉट खबर- सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

संबंधित खबरें
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी (चौकीदार) संघ ने सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत
सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप सुकरौली/कुशीनगर।हाटा कोतवाली के देवतहां सुकरौली…

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking