News Addaa WhatsApp Group Join करें

फिल्मी स्टाइल में यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने दी सीरियल मर्डर करने की धमकी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 15, 2021  |  12:10 PM

1,650 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फिल्मी स्टाइल में यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने दी सीरियल मर्डर करने की धमकी

बस्ती के एक बर्खास्त सिपाही ने गोरखपुर में सीरियल मर्डर करने की धमकी देकर सनसनी फैला दी है. इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद कैंट पुलिस हरकत में आ गई है. कैंट पुलिस ने कुशीनगर के रहने वाले इस सिपाही के खिलाफ धमकी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इसकी तलाश भी शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से सिपाही के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

कुशीनगर जिले का रहने वाला सिपाही दिग्विजय राय, बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने में तैनात था. 10 दिसंबर को आरोपित सिपाही ने पुलिस लाइन में हंगामा खड़ा किया था. कुर्सियां तोड़ दी थीं. इसके बाद फिर फेसबुक पर लाइव होकर एक अमर्यादित पोस्ट डाल दी. मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी हेमराज मीणा ने उसे बर्खास्त कर दिया था.

जिसके बाद दिग्विजय ने कप्तान को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर इस सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कप्तानगंज पुलिस ने इसे जेल भेज दिया था.

अब फिर इस बर्खास्त सिपाही का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सीरियल मर्डर की बात कह रहा है. सिपाही इस वायरल वीडियो में कह रहा है कि ”आज से करूंगा लगातार तीन हत्याएं, रोक सको तो रोक लो”

इस पर एसपी सिटी सोनम कुमार ने कहा है कि ”एक व्यक्ति द्वारा गोली मारने और गाली गलौज देने का वीडियो सामने आया उसको लेकर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है.”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking