News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाजपा,आरपीआई(आ.) व महायुति की पालघर जिले में महाअल्गार आंदोलन शांतिपूर्ण संपन्न।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 1, 2020  |  3:46 PM

2,427 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा,आरपीआई(आ.) व महायुति की पालघर जिले में महाअल्गार आंदोलन शांतिपूर्ण संपन्न।
पालघर। दुग्ध उत्पादकों की जायज मांग को दरकिनार करने वाली महाराष्ट्र सरकार के विरुद्ध राज्य व्यापी प्रदेश शासन के विरुद्ध रास्ता रोकों धिक्कार फलक लिए महाअल्गार आंदोलन शनिवार को पूरे जिले में जगह जगह भाजपा, आरपीआई (आठवले)व महायुति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन पुरे सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ।
Newsaddaa
         बतादें कि दुग्ध उत्पादकों के लिए कोरोना काल में आयी दुःखद स्थिति को सुधारने के लिए जरुरी मांगो के अलावे अन्य जरूरी किसानों की समस्याओं को मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार का विरोध समूचे राज्य में किया जा रहा हैं।
       छत्रपति शिवाजी महराज चौक चार रास्ता पालघर पर भाजपा,आरपीआई (आ.) महायुति की ओर से राज्य व्यापी दुग्ध उत्पादकों कु समस्याओं को लेकर की गयी रास्ता रोको आंदोलन के लिए मुख्यमंत्री ठाकरे के संदर्भित निवेदन जिलाधिकारी पालघर को सौपा गया। निवेदन सौपने के समय भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष समीर पाटील, आरपीआई(आ.) जिलाध्यक्ष सुरेश जाधव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पाटील,जिला सचिव तेजराज सिंह हजारी, शहर अध्यक्ष अरुण माने,आरपीआई(आ.) तहसील अध्यक्ष शरद जाधव नगरसेविका अनिता किणी ईत्यादि अनेक लोग मौजूद रहे।
Newsaddaa palghar
       औद्योगिक शहर बोईसर स्थित ओसवाल गेट पर बोईसर मंडल भाजपा व महायुति द्वारा आयोजित महाअल्गार रास्ता रोकों आंदोलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर सरकार के नीतियों के विरुद्ध अपना आक्रोश दर्ज कराया। भारी पुलिस बल के मौजूदगी में पूरे शांतिपूर्ण तरिके से प्रमुख नेताओं ने सरकार के नीतियों पर विरोध दर्ज कराया।
       इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकुमार पाटील, जिला महासचिव (संगठन) संतोष जनाठे, जिला उपाध्यक्ष अशोक वड़े,वीणा देशमुख, बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे, जिलापरिषद सदस्य महेंद्र भोणे,चेतन धोड़ी,पंचायत समिति सदस्य अजय दिवे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजना ताई संखे, प्रशांत संखे,अल्पेश मोरे, विजय पाटील आरपीआई(आ.) के शहर अध्यक्ष सचिन लोखंडे एवं तमाम कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
Newsaddaa

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking