News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Aug 29, 2026  |  8:20 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन  WhatsApp
Responsive image

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी देश नेपाल में कमाने गए युवकों का संपर्क उनके परिजनों से टूट जाने के कारण नेपाल में आई हुई भयंकर जल प्रलय को लेकर परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर भयभीत दिख रहे हैं और अपने बच्चों के आने का इंतजार कर रहे हैं l

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

मिली जानकारी के मुताविक थाना कप्तानगंज के ग्राम सभा अमडीहाँ निवासी अरुण कुमार सिंह पुत्र कमला सिंह व सुधियानी के अमन गौण पुत्र सेतभान एवं धीरज तिवारी पुत्र गिरिजेश तिवारी और पंकज राजभर पुत्र डोमई राजभर अपनी रोजी रोटी को लेकर दो वर्ष पूर्व नेपाल में काम करने गए हुए थे l इस दौरान इन युवकों का संपर्क आए दिन अपने परिवार के साथ बना रहता था l और कुशल क्षेम का आदान प्रदान होता रहता था l परंतु बीते 27 अगस्त दिन गुरुवार को नेपाल – तिब्बत सीमा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ जल प्रलय और तबाही में इन युवकों का अपने परिजनों से संपर्क टूट गया l

युवकों से संपर्क न होने की दशा में परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान दिख रहे हैं l और नेपाल गए हुए युवकों की सकुशल घर वापसी की कामना कर रहें हैं ll

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking