News Addaa WhatsApp Group Join करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- लखनऊ में बनेगी ब्रम्होस मिसाइल, लखनऊ को बनाना है नंबर वन शहर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 31, 2021  |  6:15 PM

923 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- लखनऊ में बनेगी ब्रम्होस मिसाइल, लखनऊ को बनाना है नंबर वन शहर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी में 1710 करोड़ की 180 योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास क‍िया। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां पर मैं बस लखनऊ पर बात करना चाहता हूं। मैं भाषण देने के लिए नहीं आया हूं।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

लखनऊ देश में नबर वन कैसे बने बस यही बात करना चाहता हूं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने तय किया है कि ब्रह्मोस मिसाइल लखनऊ में बनाई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनुमान लगाया है कि इससे पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। हमने लखनऊ में हर घर में पीएनजी गैस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। हमारा लक्ष्य लखनऊ को नंबर एक शहर बनाना है और मेरे सभी प्रयास उसी के लिए समर्प‍ित हैं। कार्यक्रम के दौरान 396 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास तथा 1314 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया गयाै।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम नहीं होते तो मैं लखनऊ में इतना काम नहीं कर पाता। दो दिन पहले तमिलनाडु में योगी के कामकाज की तारीफ सुनकर दिल गदगद हो गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हिंदुस्तान में 90 फीसद परिवार केंद्र की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। यातयात की दृष्टि से यूपी सबसे बेहतर हो यही हमारा सपना है। लोगों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो। तेजी से आबादी और वाहन बढ़े हैं। इसके लिए सड़कों और पुलों का जाल फैलाया जा रहा है। 2022 अक्टूबर तक पूरी रिंग रोड बनकर तैयार हो जाएगी। इसमें थोड़ी सी देरी हो गयी है। बस योगी जी अपने तेवर में हो जाये तो यह सब संभव है। डिफेंस कॉरिडोर के लिए 250 एकड़ जमीन की व्यवस्था योगी जी ने एक द‍िन में एक रुपये लीज पर देकर कर द‍िया। पीएनजी प्रत्येक घर मे पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking