News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: कलशयात्रा के साथ पंच कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 3, 2021  |  8:08 PM

1,215 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कलशयात्रा के साथ पंच कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ WhatsApp
Responsive image

रामबिहारी राव/न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर । एक हजार एक कन्याओं की कलश यात्रा के साथ ही रामकोला क्षेत्र के अहिरौली कुसम्ही गांव स्थित श्री रामजानकी एवं शिव मंदिर के परिसर में बुधवार को 9 दिवसीय श्री श्री 1008 पंच कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ हो गया।कलश यात्रा हाथी ,घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल परिसर से इन्द्रसेनवा होते हुये धर्म समधा मंदिर पहुंची।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

पूरे वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञाचार्य ने कलश में जल भरवाया, के उपरांत मेहदीगंज ,सौनहा, पकड़ीबांगर होते हुए कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुँची।जहां मंत्रोचार के कलश स्थापित कराया गया।कलश यात्रा के दौरान जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय सा प्रतीत हो रहा था।यज्ञ कर्ता श्री श्री 108 अक्क्षय जी महाराज ने बताया कि अयोध्या से आये आचार्य पं0 सरस्वती पाण्डेय द्वारा यज्ञ को सम्पन कराया जायेगा तथा प्रतिदिन कथावाचक द्वारा सायं 4 से 6 बजे शाम तक कथा व प्रवचन के जरिये भक्तों के बीच अमृत वर्षा की जायेगी व दिन में 11 बजे से मध्यान्ह 3 बजे तक रामलीला का मंचन तथा रात्रि 7बजे से 11बजे तक रासलीला का आयोजन किया गया है।11 मार्च को पूर्णाहुति व विशाल भण्डारे के साथ यज्ञ का समापन होगा ।कलश यात्रा के दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान बलराम प्रताप सिंह,संदीप कुवँर सिंह ,राजन कुवँर सिंह,मनोज सिंह श्रीनेत, घनश्याम यादव,सुरेन्द्र यादव, शैलेन्द्र कुवँर,बीरन पटेल,बलराम दूबे,हरिलाल कुशवाहा, जंत्री यादव,जोगी यादव,अबदुल कलाम सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking