News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: कोरोना से संघर्ष में शुभचिंतकों की दुआयें एवं प्रभु कृपा से जीवन का पलड़ा भारी : मदन गोविन्द राव (पूर्व विधायक)   

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 5, 2021  |  6:22 PM

741 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कोरोना से संघर्ष में शुभचिंतकों की दुआयें एवं प्रभु कृपा से जीवन का पलड़ा भारी : मदन गोविन्द राव (पूर्व विधायक)   
  • कोरोना से संघर्ष में शुभचिंतकों की दुआयें एवं प्रभु कृपा से जीवन का पलड़ा भारी :  मदन गोविन्द राव (पूर्व विधायक)   
  • काल से जंग का पच्चीसवाँ दिन

रामविहारी राव/न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर । पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कोरोना से संघर्ष करते हुए जानकारी दी है कि संक्रामक बीमारी कोरोना से जंग का आज पच्चीसवाँ दिन है, प्रभारी चिकित्साघिकारी रामकोला डा.ए.पी.गुप्ता एवं योग्य चिकित्सक डा.रजनीश श्रीवास्तव की चिकित्सा प्रबंधन,घर पर बच्चों द्वारा पर्याप्त एवं सावधानी पूर्वक समय पर दवाओं की उपलब्धता,निजी क्षेत्र के कुछ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सुबह शाम समय पर इन्जेक्शन आदि का डोज दिया जाना तथा शुभचिंतकों की दुआयें एवं प्रभु कृपा के कारण अब भरोसा एवं जीवन का पलड़ा भारी हो चुका है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

बीच बीच में एक दो दिन कुछ क्षणों के लिए स्थिति हाथं से फिसलता महसूस हुआ लेकिन समय समय पर आक्सीजन सपोर्ट ने शरीर के अंगों को सामान्य बनाये रखने में भारी मदद किया है ।

श्री राव ने बताया कि कोरोना रिपोर्ट मेरा निगेटिव आ गया है लेकिन लगता है कमजोरी महीने तक में दूर होगी।इस अवधि में अनेक शुभचिंतकों को जिसमें चिकित्सक एवं शिक्षक तथा राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता मेरे सामने ही साथ छोड़ते गये जिससे मेरे लिए हताशा एवं निराशा के पल भी आते रहे ।

अफसोस है बीमारी के चलते जिला एवं स्थानीय पंचायत चुनावों में अनेक कार्यकर्ताओं का मदद नही कर पाया ।चुंकि मैं पहले से ही अस्थमा का शिकार रहा हू जिसमें कोरोना ज्यादा गंभीर एवं जानलेवा हो जाती है।ऐसी परिस्थिति में प्रभु का आशीर्वाद एवं समर्पित एवं योग्य चिकित्सकों की क्षमता एवं उपस्थिति मनोबल बनाये रखने में बहुत मददगार साबित हुयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking