तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।उक्त युवक सुबह अपने बूआ के लड़के को परीक्षा दिलाने ले जा रहा था।घटना के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ज्ञात हो कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटा निवासी 22 वर्षीय अनुज कुमार सिंह उर्फ बादल पुत्र बालकृष्ण सिंह अपने बुआ के घर नकटहा बसडीला गया था जहां से सोमवार की सुबह स्कूटी से अपनी बूआ के लड़के को परीक्षा दिलाने तुर्कपट्टी की तरफ जा रहा था।इसी दौरान बलडीहां गांव के निकट मिट्टी लादकर ले जा रहे तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर-ट्राली ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दिया।हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई जबकि स्कूटी सवार दूसरे युवक को बेहद सामान्य चोट लगी थी।घटना की सूचना मिलते ही तुर्कपट्टी पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक सहित ट्रैक्टर–ट्राली को अपने कब्जे में लेकर थाना भेंज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।
गांव वालों के अनुसार मृतक अनुज कुमार सिंह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और उसके पिता रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश रहते हैं।असमय मौत के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया।मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल था।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…