News Addaa WhatsApp Group Join करें

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

सुनील नीलम

Reported By:

May 25, 2026  |  9:36 PM

222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा WhatsApp
  • गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम
  • बाइक सवार युवक की पहचान, पुलिस ने शुरू की जांच

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । बभनौली बाजार से दो सौ मीटर पश्चिम तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम बरवाराजापाकड़ व सपही टड़वा की सीमा पर स्थित आराध्या क्लिनिक के समीप सड़क पार कर रही महिला एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक की चपेट में आ गई। बुरी तरह घायल महिला को सेवरही सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

‎सोमवार को अपराह्न बरवाराजापाकड़ के जमुआन टोला निवासी इनरपति देवी (45)0 पत्नी बद्री प्रसाद उक्त अस्पताल के सामने सेवरही-तुर्कपट्टी मार्ग पार कर रही थी कि सेवरही की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। बाइक कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के शुक्ल पट्टी निवासी बाइक चालक नसीरुद्दीन अंसारी गुलफसा खातून नामक युवती के साथ जा रहा था।

घटना के बाद पहुंचे हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश शर्मा, कांस्टेबल सुनील राजभर व कांस्टेबल लालबाबू ने घायल महिला को एम्बुलेंस से सीएचसी सेवरही भिजवाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन व चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

‎

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking