रामकोला/कुशीनगर । गोपाष्टमी के पावन पर्व पर उ0प्र0सरकार गो- सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने गुरूवार को रामकोला नगर पंचायत के गोशाला पहुंचे और सर्व कल्याणकारी जगत माता,गौ माता का पूरे विधि विधान से गरिमापूर्ण वातावरण में पूजा अर्चना किया। बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने गौ माता का पूजन कर गाय व बछड़ो को दुलार करते हुए अपने हाथ से गुड़ व केला खिलाया और स्थायी गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लिया।इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री सिंह ने उपस्थित गौ भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गाय मानव समृद्धि का मूल स्रोत है। जीवन के भव सागर को पार करने के लिए गौ सेवा करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारी संस्कृति एवं गौ भक्तों के लिए परम सौभाग्य का दिन है।गो- सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री सिंह ने गो सेवा पर विधिवत प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कप्तानगंज की उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल एवं संचालन अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ने किया।इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0के0 सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड,मंडल अध्यक्ष रामकोला अनूप श्रीवास्तव, हियुवा के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा ,पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव,कर्मवीर गोविन्द राव,सत्यपाल गोविन्द राव, सभासद विश्वजीत गोविन्द राव,अनिरूद्ध खरवार ,राहुल गोविन्द राव सहित नगर सभासद व सभासद प्रतिनिधि के अलावा सिपाही राजनाथ सिंह तथा नगर पंचायत कर्मी बड़े बाबू हरेराम शर्मा, विकास चौहान समेत तमाम गौ भक्त व संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…