रामबिहारी राव/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/ कुशीनगर । थाना क्षेत्र के चंदरपुर लछिया निवासी एक किसान ने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने अलग-अलग दो खेतों में कोइड़ार की रखवाली हेतु झोपड़ी डाली थी जिसे 27/ 28 फरवरी की रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जला दिया गया है।आग लगी में झोपड़ी एवं रजाई,गद्दा ,20 किलो धनिया समेत अन्य कई बस्तुएं जलने की जानकारी मिली है। पीड़ित राजीव कुमार गुप्ता ने इस घटना को चुनावी रंजिश बताया है तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु थाने में तहरीर दे दिया है।सूचना पाकर मौके पर 112 नम्बर की पुलिस भी पहुँची थी तथा मौके पर हल्का लेखपाल ओमप्रकाश पाण्डेय भी पहुँचे और क्षति पूर्ति हेतु नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की।
कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…
गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…
हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…