News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठवर्ती महिलाओं ने धनधान्य व पुत्र की कामना की

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 10, 2021  |  5:11 PM

735 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठवर्ती महिलाओं ने धनधान्य व पुत्र की कामना की

रामकोला/कुशीनगर । धनधान्य व पुत्र कामना के महापर्व छठ पर बुधवार को व्रतियों ने अस्त होते भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।गुरूवार को सुबह उदित होते भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न हो जाएगा।
भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य देने के लिए बुधवार को नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।धर्मसमधा मंदिर छठ घाट ,चकिया कुसम्हा छठ घाट , रामकोला नगर स्थित खेतान मिल प्राचीन शिव मंदिर के पास छठ घाट के साथ ही अन्य छठ घाटों पर तीन बजे से ही पहुँचने का क्रम जारी था। देखते ही देखते घाटों पर सूप और दउरा सज गये और दीप से सुशोभित होने लगा।महिलाओं के छठ गीतों से घाट गूंज रहा था।छठव्रती महिलाएं भगवान सूर्य की आराधना कर रही थीं। भगवान सूर्य के अस्त होने का समय होते ही अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया।नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया गया।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking