रामकोला /कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पपउर में मंगलवार को आयी तेज आँधी तथा बारिश के दौरान एक पक्के मकान पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया,ईश्वर की कृपा से मकान में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गये।मकान काफी क्षतिग्रस्त हो गया।सूचना पाकर मौके पर हल्का लेखपाल पहुँचे और नुकसान का आकलन किये।
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को दोपहर में आई तेज आंधी और बारिश की वजह से रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव में जीवधन व उमा पुत्रगण स्व0 मिश्री प्रसाद गुप्ता के मकान पर एक विशालकाय टोनी का पेड़ गिर गया। जिससे मकान का अधिकांश भाग क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के एक कमरे का तो पूरा छत ही जमीन पर गिर गया है। घटना के दौरान छत पर सूखने के लिए डाले गए गेहूं को घर के कुछ लोग बटोर रहे थे। ईश्वर की कृपा रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस रिहायशी मकान मेंं दो परिवारो के दस सदस्य रहते है। संयोग अच्छा रहा कि विशालकाय वृक्ष के चपेट में परिवार का कोई सदस्य नही आया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव मौके पर पहुंचे और हल्का लेखपाल को तत्काल सूचना दिये।मौके पर पहुंचे हल्का लेेेेखपाल सरकारी सहायता दिलाने हेतुु क्षति का जायजा लिये।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…