News Addaa WhatsApp Group

रामकोला:- प्राचीन दुर्गा मंदिर धर्मसमाधा जब्त, रिसीवर नियुक्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 11, 2020  |  12:06 PM

2,065 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला:- प्राचीन दुर्गा मंदिर धर्मसमाधा जब्त, रिसीवर नियुक्त
  • प्राचीन दुर्गा मंदिर धर्मसमाधा ज़ब्त,रिसीवर नियुक्त
  • अस्थाई समिति विवाद निस्तारण तक देखेगी मन्दिर की ब्यबस्था।
  • मन्दिर की स्वामित्व को लेकर चल रहा है विवाद।
  • पूर्व में मन्दिर के चढ़ावे के 12 लाख रुपए का हिसाब कमेटी लेगी।

राजेश कुमार चौहान/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

रामकोली/कुशीनगर | रामकोला नगर के पूर्वी छोर पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर धर्मसमधा के स्वामित्व की लड़ाई लगभग पटाक्षेप हो गया, उपजिलाधिकारी ने सी आर पी सी की धारा 145,146 के तहत मन्दिर को जब्त कर अस्थाई रिसिवर नियुक्त कर संचालन कमेटी बना दी। तथा सभी पक्षो को 8 सितम्बर तक कोर्ट में लिखित पक्ष रखने समय दिया है।

मंगलवार को मंदिर पहुंचे कप्तानगंज के एसडीएम अरविंद कुमार ने सांसद विजय कुमार दुबे, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत सदस्य फूलबदन कुशवाहा आदि भाजपा नेताओं के समक्ष मन्दिर विवाद पर अपना फैसला सुनाया। फैसला सुनाते हुए एसडीएम ने कहा कि मन्दिर व इसके आसपास की जमीन में नाम इंद्राज के आधार पर ग्रामसभा समेत तीन पक्ष मंदिर पर अपना मालिकाना हक जता रहे है। जिसको लेकर यहां कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। एसओ व कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर मंदिर व इससे संबंधित भूमि को उपजिला मजिस्ट्रेट के अधिकार से जब्त किया जाता है। मंदिर की व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसका विकास हो और श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधा मिले इसके लिए कप्तानगंज के नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। इनके साथ एसओ केपी सिंह, पूर्व चेयरमैन अजय गोविंद राव, इन्द्रसेनवा के पूर्व प्रधान राहुल गोविंद राव और संभ्रांत व्यक्ति आशुतोष उर्फ गोलू गोविंद राव की कमेटी बनायी जाती है जो मन्दिर की सम्पूर्ण व्यवस्था देखेगी।

लालमन तिवारी व त्रिलोकी नाथ मिश्र को पुजारी नियुक्त किया जाता है, जो लोग पूजा पाठ व भोग लगाने आदि का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि खण्ड विकास कार्यालय रामकोला द्वारा 5 लाख 71 हजार की लागत से मन्दिर परिसर में सामुदायिक प्रसाधन केंद्र बनवाया जाएगा जिसकी देखरेख मंदिर कमेटी करेगी। सांसद व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तथा नवनियुक्त कमेटी के समक्ष मंदिर का सील सभी दानपात्रों को खोला गया जिसमे 104019 रुपए निकले है।
पैसे की गिनती के लिए दो लेखपालों की डियूटी लगाई गई थी। ग्रामीण बैठक में पूर्व में चढ़ावे के 12 लाख रुपये का हिसाब बार बार मांग रहे थे, जिसपर एसडीएम ने कहा कि कमेटी उन रुपयों का हिसाब कर लेगी। इस मौके पर भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, संजीव राय, चन्द्रादित्य गोविंद राव, कानूनगो, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking