रामकोला (कुशीनगर):- रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलेनो और मोटरसाइकिल की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी रामकोला में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

घटना थाना क्षेत्र के रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर केडिया पेट्रोल पम्प के समीप की है। रविवार को रामकोला नगर निवासी अमर गोंड पुत्र स्वर्गीय बिकाऊ गोंड उम्र लगभग 20 वर्ष बाइक में पेट्रोल भराकर पेट्रोल पम्प सेे लौट रहा था कि केडिया पेट्रोल पम्प के समीप ही पडरौना कोतवाली निवासी अतुल कुमार गुप्ता की बलेनो कार से आमने-सामने की टक्कर हो गयी।जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी रामकोला भिजवाया गया।

जहां प्राथमिकता उपचार के बाद डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।अतुल गुप्ता अपनी बहन को लेने कप्तानगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे,उनके साथ में दो छोटे छोटे बच्चे भी थे।जो सुरक्षित बच गए।पुलिस ने कार और चालक को अपने साथ थाने ले गयी।
कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…
डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…