News Addaa WhatsApp Group Join करें

राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2021  |  3:45 PM

696 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है. उन्होंने कहा है, Mild Symptoms के बाद टेस्ट कराया और वे पॉजिटिव आए. राहुल ने हाल ही में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से जरूरी एहतियात बरतने और सभी कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है.

आज की हॉट खबर- मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं,...

लगातार बढ़ रहे मामले

बता दें, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. हर रोज Covid-19 के नए मामले सामने आ रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पहले कोविड-19 ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) को भी अपनी चपेट में ले लिया है.

अरविंद केजरीवाल भी क्वारंटीन

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सुनीता केजरीवाल ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है. पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी कोरोना संक्रमित

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी Covid-19 जांच में संक्रमित पाए गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी और अपने संपर्क में आए लोगों को जांच कराने का सुझाव दिया. बता दें कि जितेंद्र सिंह के पास प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सहित कई मंत्रालयों का पदभार है और वे जम्मू कश्मीर के उधमपुर सीट से लोक सभा सांसद हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं आज जांच में लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया. अगर आप मेरे संपर्क में हाल में आए हैं तब जांच कराएं और अपना ध्यान रखें.’

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन
पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन

तुर्कपट्टी।नहर में पानी नहीं आने की वजह से,सब्जी,गन्ना, मक्का व मूँग की फसलें सूख…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking