News Addaa WhatsApp Group Join करें

लखनऊ पुलिस कमिश्नर और उनकी पत्नी-बेटा कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2020  |  5:44 PM

760 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लखनऊ पुलिस कमिश्नर और उनकी पत्नी-बेटा कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेट WhatsApp
Responsive image

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पुलिस कमिश्नर और उनका परिवार डॉक्टरों की सलाह के बाद होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य विभाग कमिश्नर के संपर्क में आए लोगों का कोविड टेस्ट कराने के लिए सूची तैयार कर रहा है।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

प्रमुख वित्त सचिव संजीव मित्तल ICU में भर्ती

उधर, संजय गांधी PGI के कोविड अस्पताल में भर्ती प्रमुख वित्त सचिव संजीव मित्तल को ICU में शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत गंभीर है। वे पिछले पांच दिन से प्रो. आरके सिंह तथा एसोसिएट प्रो. ओपी संजीव की देखरेख में हैं। उनका बीते 20 दिन से कोरोना का इलाज चल रहा है।

इस समय में प्रदेश में 27 हजार एक्टिव केस

24 घंटे में प्रदेश में 2277 नए केस सामने आए हैं। वर्तमान में 27,681 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 4,33,703 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य का रिवकरी रेट 92,62 फीसदी है। अब तक 6,854 लोगों की मौत हुई है। वहीं, राजधानी लखनऊ में इस समय 3395 एक्टिव केस हैं। यहां अब तक 61,472 केस सामने आ चुके हैं। 57 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। 849 रोगियों की अब तक मौत हो चुकी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking