News Addaa WhatsApp Group Join करें

लखीमपुर खीरी के बाद गोरखपुर में आरोपियों ने नाबालिग के साथ रेप कर उसके शरीर पर सिगरेट जला दी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2020  |  4:48 AM

1,870 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लखीमपुर खीरी के बाद गोरखपुर में आरोपियों ने नाबालिग के साथ रेप कर उसके शरीर पर सिगरेट जला दी

उत्तर प्रदेश में हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. लखीमपुर खीरी में नाबालिग के साथ दरिंदगी के बाद (Lakhimpur Kheri Rape Case) अब गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक किशोरी का बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने उसके शरीर पर जलती हुई सिगरेट दाग दीं. घटना गोरखपुर के गोला बाजार (Gorakhpur Gola Bazar) की है. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. शनिवार को किशोरी अचेत अवस्था में मिली थी, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है.

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

पीड़िता की मां की शिकायत के आधारपर पुलिस ने देहरीभर गांव के रहने वाले अर्जुन और एक अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, किशोरी शुक्रवार की रात पानी भरने के लिए हैंडपंप गई थी. जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने पीड़िता को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और तालाब के पास बनी झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली है.

एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking