कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने मालखानों में लावारिस व मोटर अधिनियम के अन्तर्गत कई वर्षो से निरुध्द वाहनों का यथा शीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में चार जुलाई सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व जितेन्द्र सिंह कालरा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी के देख रेख में लावारिस वाहनों की नीलामी चार जुलाई को तरया सुजान थाने पर होगी।
बताते चले की सीओ तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा एवं प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी के निगरानी में नीलामी में नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
इच्छुक लोग वाहन नीलामी में समल्लित होने के लिये अपना पंजीयन कराएं। तरया सुजान थाने में खड़ी लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी की प्रक्रिया चार जुलाई 2022 को होगी । इच्छुक लोग लावारिश बाइको की नीलामी प्रक्रिया में सादर आमंत्रित है।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…