कसया/कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने कसया स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। बुजुर्गों को अबीर, रंग, मिष्ठान आदि सामग्री अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने वृद्धजनों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन का संदेश वाहक है।
रोटरी के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं सचिव वाहिद अली ने कहा कि वृद्धजनों के साथ सभी धार्मिक एवं राष्ट्रीय त्योहारों पर यहां आकर अपार प्रसन्नता होती है। कार्यक्रम संयोजक राजीव जायसवाल लक्ष्य ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर संरक्षक संरक्षक राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, सचिव वाहिद अली, निदेशक राजीव जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी सोनू, गौरव मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…