News Addaa WhatsApp Group Join करें

सभी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दें: योगी आदित्यनाथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2020  |  4:10 AM

1,055 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सभी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दें: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आए हर प्रवासी कामगार को रोजगार उपलब्ध कराएं। मनरेगा व दूसरी परियोजनाएं बढ़ाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को काम मिल सके। साथ ही एक सप्ताह में प्रवासियों की मैपिंग पूरी कर लें जिससे उनके कौशल के हिसाब से रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

मुख्यमंत्री ने रविवार को बस्ती और गोरखपुर में जिला अस्पतालों के निरीक्षण के बाद बैठकों में अधिकारियों को आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 18 मण्डलों के कमिश्नर एक सप्ताह में प्रजेन्टेशन दें कि घर वापसी करने वाले प्रवासियों को रोजगार से कैसे जोड़ेंगे? इसके लिए प्रवासियों की योग्यता एवं कार्यकुशलता की मैपिंग का काम भी एक सप्ताह में पूरा करें। सीएम ने कहा कि आजीविका मिशन, मनरेगा, उद्यान, कृषि, एमएसएमई समेत अन्य विभागों की योजनाओं की मदद से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि दुग्ध समितियां गठित करें, टेराकोटा के जरिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ मिलकर आर्थिक गतिविधियां तेज करने के लिए उन्हें प्रेरित करें।
कोरोना को लेकर की जा रही कार्रवाई को बेहतर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 करोड़ जनता के बीच बेहतर प्रबंधन के चलते यूपी में दिल्ली व अन्य प्रदेशों के मुकाबले कम केस निकल रहे हैं।
गोरखपुर में कोरोना और न फैले: सीएम
सीएम योगी ने कहा है कि गोरखपुर को कोरोना का कम्युनिटी हब न बनने दें। जांचों की संख्या बढ़ाएं। बेहतर इलाज सुनिश्चित कर मौतों की संख्या न बढ़ने दें। बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से कामगार लौटे हैं, उनकी एक सप्ताह में मैपिंग पूरी करें। साथ ही उन्हें कहां और कैसे रोजगार दिया जा सकता है, इसकी भी मैपिंग कर लें। गोरखपुर में सीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डाक्टरों और मरीजों से फीडबैक लेने के बाद सर्किट हाउस में लगातार तीन बैठकें कीं। सीएम ने कहा कि कोरोना जांच में प्रोटोकाल का पूरा पालन करें। अधिकारियों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक ही आरएनए एक्सट्रैक्टर होने से जांच में समय लगने की जानकारी दी तो सीएम ने फौरन एक और मशीन भेजने के लिए मुख्यालय को निदेर्शित किया।
नोडल अफसरों से समन्वय बना कर काम करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि कामकाज को ढर्रे पर लाने के लिए सभी जिलों में जिलाधिकारियों के सहयोग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, उनसे समन्वय बनाते हुए कार्य किए जाएं। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक स्तर के नामित अधिकारी नोडल अधिकारी कोविड एवं नान कोविड अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करें। रोजगार के लिए कार्ययोजना बना ली जाए। मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर हुई बैठक में समीक्षा कर यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर तथा फिरोजाबाद के मेडिकल कालेजों में विशेष ध्यान देने दिया जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking