कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा नगरपालिका कुशीनगर के सिसवा – महन्थ स्थित किसानों के धरना स्थल पर भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती “एकता दिवस” के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया गया।मुख्य वक्ता रालोद जिला अध्यक्ष राम भवन राव ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में बांधा और सभी रियासतों को विलय कराया।
वह भारत माता के सच्चे सपूत थे जिन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संघर्ष कर राष्ट्रीय एकता कायम की। जिसके कारण उन्हें लौह पुरूष कहा जाता है। उनकी नीतियां जन कल्याणकारी थीं। केंद्र और प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरदार पटेल की जयंती तो मना रही है लेकिन उसे सरदार पटेल की नीतियों से कुछ भी लेना देना नहीं है। आज किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, छात्र सरकार की धोखेबाज नीतियों से त्रस्त है। रालोद महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि किसानों के हक में सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाये। यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने उन्हें भारत माता का महान सपूत बताया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर, श्रीनाथ यादव, आईटी सेल प्रभारी एमएस निजामी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अल्ताफ हुसैन, जिला संयोजक /प्रभारी निकाय चुनाव भगवान दयाल विश्वकर्मा, योगेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने सबोधित किया।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…