Friday, 27 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया
Advertisement

सर्राफा दुकान में नकब काटकर लाखों की चोरी

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 27, 2020, 2:36 PM IST • अब तक 987 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

विश्वजीत राय की रिपोर्ट

 

Advertisement

पिपरा बाजार/कुशीनगर
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहा स्थित गणेश ज्वेलर्स में शुक्रवार रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा दिवार में नकब काट कर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है।सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
उक्त थाना क्षेत्र के किशुनपुर बिजयपुर निवासी गणेश वर्मा की ज्वैलरी की दुकान नौरंगिया तिराहे पर स्थित है नित्य की भांति शुक्रवार की शाम दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर चले गए और अगले दिन शनिवार समयानुसार दुकान खोल अंदर का नाराज देख दंग रह गए।दुकान के पीछे की दिवाल एक जगह टूटी हुई है तथा सोने,चादी के आभूषणों सहित नगदी गायब है।सूचना पर पहुचे हल्का दरोगा रामअवध राम जांच पड़ताल में जुट हुए थे।वही चोरों के इस बढ़ते मनोबल से अन्य दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिला है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi