सुकरौली/कुशीनगर।चौरी चौरा जन विद्रोह के नायकों में एक नजर अली के पौत्र कुरेश अहमद का एक लंबी बीमारी के बाद देर रात देहावसान हो गया।
उनको शहीद के पौत्र होने के कारण स्वतंत्रता सेनानी का पेंशन मिलता था।
दीन ईमान वाले कुरेश अहमद चौरी चौरा विद्रोह के शताब्दी वर्ष पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से खुश थे।
गौरतलब है कुरेश अहमद अपने पितामह के गाव डुमरी खुर्द से 10 किलोमीटर दूर पैकौली लाला, सुकरौली कुशीनगर में रहते थे जहां देर रात उनके प्राण पखेरू हो गए।
उपर्युक्त दुखद समाचार से अन्य ग्रामीण के अलावा शुभ चिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
स्वर्गीय अहमद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।उनके पार्थिव को आज सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…
हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…
कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…