News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 12, 2021  |  8:32 AM

852 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़।

सुकरौली/कुशीनगर। थाना कोतवाली हाटा अंतर्गत विकास खण्ड क्षेत्र सुकरौली के बढ़या बुजुर्ग देऊर चौराहे के पश्चिम दिशा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निर्मित रेलिंग को कुछ अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। आए दिनों अक्सर अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय की संपत्ति को क्षति पहुंचाने का कार्य किया जाता है कभी विद्यालय के मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त करना अध्ययन कक्ष के दरवाजे खिड़कियों को तोड़ना प्रशासनिक कक्ष को क्षति पहुंचाना कुछ अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा आए दिनों इस तरह की हरकतें पूर्व में होती रही है। विद्यालय प्रशासन द्वारा थाना कोतवाली हाटा को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़या बुजुर्ग में हुई तोड़फोड़ की लिखित शिकायत की गई है मामले को संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली प्रभारी ने कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल विभागीय कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय बंद होने के बाद शाम ढलते ही विद्यालय कैंपस में कुछ मदिरा सेवन करने वाले भी पहुंच जाते हैं । एक तरफ शासन, प्रशासन और अध्यापकों द्वारा विद्यालयों में साफ सफाई से लेकर बेहतर अध्ययन कक्ष एवम सुलभ सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने का प्रयास हो रहा है वही कुछ अराजक तत्व ऐसे घिनौना हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking