News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: पैंतीस परियोजना का शिलान्यास पांच का हुआ लोकार्पण

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 21, 2022  |  6:58 PM

474 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: पैंतीस परियोजना का शिलान्यास पांच का हुआ लोकार्पण

सुकरौली/कुशीनगर। क्षेत्र के बंचरा शक्ति पीठ पर शुक्रवार को आयोजित विशाल जन सभा में सांसद विजय कुमार दूबे ने सम्बोधित किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत से जुड़़ी 35 परियोजनाओं का शिलान्यास पांच परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
बंचरा मन्दिर परिसर में आयोजित शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम महंथ दीपकनाथ की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। मुख्यअतिथि सांसद विजय दूबे ने मन्दिर में दर्शन पूजन कर आरम्भ किया।इस दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुवे सांसद विजय दुबे ने कहा कि ब्लाक के गांवों में विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए 35 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।इस दौरान पांच परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है।उन्होंने कहा कि आगे और भी जनहित में तमाम कार्य किये जायेंगे। क्षेत्र पंचायत निधि व ग्राम पंचायत निधि अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में सड़क नाली सहित 35 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यकम के आयोजक ग्राम प्रधान सीमा के प्रतिनिधि सुभाष चौहान रहे। कार्यक्रम का संचालन हरेकृष्णा पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान बंचरा मठ पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गौरीबाजार और हाटा कोतवाली पुलिस मुस्तैदी से जुटी रही और ड्रोन से निगरानी भी की गई।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस मौके पर एसडीएम हाटा वरूण पाण्डेय, रबिश सिंह,ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, महेन्द्र पासवान, बीडीओ कृष्णा चतुर्वेदी, सत्यकाम पांडेय,एडीओ पंचायत रामअशीष गौतम, रामसमुझ पासवान,पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही,ऋषि त्रिपाठी, आशुतोष पाण्डेय, सुभाष चौहान, महिला मोर्चा से रूपम सिंह,अध्यक्ष चन्द्रप्रभा पांडेय ,भोला चौहान, राजेश गुप्ता, वरूण जायसवाल, निखिल उपाध्याय, बीईओ उदयशंकर राय,रामकृपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking