सुकरौली/कुशीनगर।शिक्षा विभाग के गैर जनपदीय शिक्षकों के तबादले की घोषणा का असर अब धीरे धीरे जिले के कुछ क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में दिखने लगा है।शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही शिक्षकों के लेट लतीफी की शिकायतें मिलती रही हैं।इसी क्रम में
विकास खंड सुकरौली के प्रा० वि० करमहिया पड़री व हेड़ा में विजय कुमार गुप्ता बीईओ ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बंद पाया।आसपास से पूछताछ से पता चला कि आज कोई शिक्षक ही उपस्थित नही रहा।बताते चलें कि सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि शिक्षक अपने नियमित समय पर ही विद्यालय पहुचेंगे।जांच के दौरान बंद मिले विद्यालय के शिक्षकों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए विजय कुमार गुप्ता ने वेतन कटौती सहित कार्यवाही की बात कही है।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…