सुकरौली/कुशीनगर।आज भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सदस्य एवं सुकरौली मण्डल प्रभारी पी एन पाठक के मनोनीत होने के बाद अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन पर सुकरौली मंडल द्वारा भव्य तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ! इस स्वागत अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने एकजुटता के साथ अपने उपाध्यक्ष का स्वागत किया। था।स्वागत से भाव विभोर होते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जता कर जो भी जिम्मेदारी मुझे सौपी है मैं उनका पालन करूँगा।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का भी मान सम्मान करते हुए वे सबको अपने साथ लेकर चलेंगे।स्वागत में मण्डल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह जी मण्डल महामंत्री संजीव जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष व मण्डल कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता मंडल मंत्री रितेश प्रताप सिंह, विद्यापति यादव, जय किशन, आद्या गोड़,विकास तिवारी, तेजप्रताप गुप्ता, आशुतोष कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार,त्रिभुवन मिश्र शैलेन्द्र यादव , आदर्श पाण्डेय,एवं मण्डल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…