News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: हक के लिए शिक्षकों का एकजुट होना जरूरी- दिनेश

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 22, 2022  |  4:38 PM

597 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: हक के लिए शिक्षकों का एकजुट होना जरूरी- दिनेश

सुकरौली/कुशीनगर । पुरानी पेंशन और समान कार्य के लिए समान वेतन देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने में सरकारें हीलाहवाली कर रही हैं। अपने हक को प्राप्त करने के लिए सभी प्रकार के शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। यह बातें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ देवरिया के जिलामंत्री दिनेश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को नेहरू इण्टर कालेज सेमरी सुकरौली में शिक्षकों की जिला कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि स्व.ओमप्रकाश शर्मा ने जीवन भर संघर्ष करके शिक्षक समाज को जो उपलब्धियां दिलाई, उनकी रक्षा करना और शेष उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना हम सभी शिक्षकों का कर्तव्य है।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

संचालन कर रहे जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे ने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों को भी सरकारी कर्मचारियों की तरह निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नए शिक्षकों को भी संगठन के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया जाय और संगठन से जोड़कर उनकी भी समस्याओं का समाधान कराया जाय। आय व्यय निरीक्षक अमित नाथ तिवारी ने वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं की चर्चा करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन की बात कही। सभा को उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद वर्मा, यशवंत भारतीय, मोइनुद्दीन अंसारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान देवरिया जिले के उपाध्यक्ष भारत भूषण सिंह और आय व्यय निरीक्षक अभिषेक पांडेय, इन्द्रेश कुमार, उपाध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह, संयुक्त मंत्री गजेंद्र प्रताप सिंह, इकाई मंत्री दिलीप कुमार सिंह, शशि भूषण त्रिपाठी, प्रह्लाद कुमार गुप्ता, दिवाकर सिंह, उदय राज शुक्ल, रामसुमिरन मौर्य, लक्ष्मी प्रसाद भारती आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 13 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 13 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील के सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking