News Addaa WhatsApp Group Join करें

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 11, 2026  |  3:09 PM

895 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे 10 कांवरिया — मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने संभाला मोर्चा

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब देवघर से पूजा-अर्चना कर अपने घर जंगल कौड़ियां, पीपीगंज, गोरखपुर लौट रहे कांवरियों की लग्जरी कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। कार में करीब दस लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित बच गए।
बताया जाता है कि कार शहनाई मैरेज हाउस से करीब सौ कदम आगे पहुंची थी, तभी चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। देखते ही देखते कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे चली गई। अचानक हुई इस घटना से कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही ‘एक्शन मोड’ में आए इंस्पेक्टर गिरजेश
घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय बिना देर किए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल स्थिति का जायजा लेते हुए कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने मानवीय संवेदना और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कराकर सभी कांवरियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से हादसे के बाद परेशान कांवरियों को बड़ी राहत मिली।
पुलिस की तत्परता को कांवरियों ने सराहा
हादसे से सुरक्षित बचे कांवरियों ने प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय की तत्परता और सहयोग की जमकर सराहना की। कांवरियों ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिस तेजी से प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई, वह पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण है।

हादसा भले ही नींद की एक झपकी से हुआ, लेकिन तमकुहीराज पुलिस की सजगता और प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय की त्वरित पहल ने हालात को बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking