News Addaa WhatsApp Group

सेवरही पुलिस ने अबैध शराब के साथ एक को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 15, 2021  |  2:36 PM

951 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही पुलिस ने अबैध शराब के साथ एक को दबोचा

कुशीनगर। जनपद के सेवरही पुलिस ने अभी -अभी अबैध शराब के साथ एक अभियुक्त को उस समय दबोचने में कामयाब हुई ,जब वह शराब को लेकर बिक्री करने को जा रहा था।

आज की हॉट खबर- परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अराधियो व अवैध शराब निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के मार्ग दर्शन मे व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूल चंद कनोजिया के नेतृत्व में आज सोमवार को बारह बजे थाना सेवरही क्षेत्र अऩ्तर्गत वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के के क्रम में थानाध्यक्ष सेवरही महेन्द्र चतुर्वेदी ,उ0नि0 शमशेर यादव मय हमराह हे0का0 भीमशंकर राय द्वारा राजपुर तिराहा शिवमन्दिर के पास एक ब्यक्ति सन्दिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। जिसकी जमा तलाशी लिया गया तो, उसके पास से अवैध तीस शीशी बन्टी बब्ली देशी शराब बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 61/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।जिसकी पहचान रोहित साहनी पुत्र स्व0 रामप्रीत साहनी साकिन रुपा टोला मोतीपुर पंचायत थाना ठकरहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र करीब 40 वर्ष के रुप मे हुआ है। मुकामी पुलिस गिरफ्तार ब्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही में जुटी है।

संबंधित खबरें
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब
“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर चर्चित “काकोरॉच प्रकरण” को लेकर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू…

रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने
रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर निवासी एक ट्रक मालिक ने अपने वाहन की…

थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking