News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 12, 2021  |  5:14 PM

1,070 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

खड्डा/कुशीनगर। आगामी होली व पंचायत चुनाव के दृष्टिगत हनुमानगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग की गयी। बैठक में प्रधान, पूर्व प्रधान व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र राय ने पीस कमेटी की बैठक को सम्वोधित करते हुए कहा कि कोई भी त्योहार हमें आपस में प्रेम व भाईचारा बढ़ाने के लिए होता है इसलिए त्योहार हमें मिलजुल कर मनाना चाहिये। त्योहारों में खलन उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव को देखते हुए बीट प्रभारी/बीट कांस्टेबल को गांव की गश्त बढ़ाने व अन्य गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपराज कुशवाहा, सिंगासन कुशवाहा, समीर सिंह, दीनानाथ दूबे, लेखपाल अभिमन्यु मणि, मुख्य आरक्षी सत्यनारायण राय, विनोद कुमार पांडेय, प्रदीप यादव, शमीम अहमद व ओम प्रकाश यादव, नागेंद्र, काशी यादव, ओम प्रकाश निषाद, अवध नारायण, जगलाल सहित सम्बंधित लेखपाल, चौकीदार, कोटेदार आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking