News Addaa WhatsApp Group

हाटा: कलश यात्रा के साथ भगवत कथा का शुभारंभ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 6, 2021  |  9:09 PM

670 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कलश यात्रा के साथ भगवत कथा का शुभारंभ

हाटा/कुशीनगर | नगर स्थित केन यूनियन परिसर में संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसके पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई। 10 बजे सुबह आचार्यो द्वारा विधिवत पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में 501 कुआरीं कन्याएं, महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। हर हर महादेव व ॐ नमो बासुदेवाय के नारों व महिलाओं के द्वारा गाये गए मंगल गीतों से से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए रामजानकी मंदिर पर पहुंची। वहां स्थित पोखरे में कलश में जल भरा गया। इसके बाद शोभा यात्रा कथा मंडप में पहुचीं। कलश को विद्वान आचार्यो द्वारा मंडप में स्थापित कराया गया। आचार्य बाल शुक आशुतोष पांडेय ने कहा कि कथा 6 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी। विधायक पवन केडिया, नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा,बाबूलाल केडिया,राधा नाथानी,प्रीति रुंगटा,प्रेमलता केडिया, मनीष रुंगटा, संजय मधेशिया, रजनीश बर्नवाल,सुधीर रुंगटा, प्रमोद सिंघानिया, चंद्रेश केडिया, राजेश केडिया,विकास केडिया,मोनित केडिया,मदनपाल जायसवाल, अरुण केडिया, आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

संबंधित खबरें
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking