Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Chandra Prakash Tripathi
Nov 23, 2026, 6:15 PM IST • अब तक 31 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक तथा जूनियर बच्चों ने किया प्रतिभाग।

सुकरौली/कुशीनगर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा का आयोजन सुकरौली ब्लाक के सिरसिया नंबर दो खेल के मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें सुकरौली ब्लाक के परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत प्राइमरी तथा जूनियर के बच्चों ने भाग लिया। खेल के विभिन्न प्रतियोगिता में दौड़, कूद जैसे खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 400 मी दौड़ मे अमित तथा शिवांगी (प्रा. विद्यालय बरसैना ), 200 मी शिवकुमार, आर्यन तथा बालिका अंशिका, शिवानी, 100मी मे अरशद, सचिन तथा बालिका नंदिनी, अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि शिवकुमार, रानी, सचिन, नंदिनी अश्वनी अनन्या शाहिद आयुष ने द्वितीय के अलावा अन्नू, अनूप प्रियांशु सत्या मीना करन आदि मे तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए अपने पुरस्कार प्राप्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने खेलो का शुभारम्भ करते हुए बच्चों को खेल के माध्यम से बच्चों मे शारीरिक और मानसिक मजबूती होने की बात कही।खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन मे खेल और शिक्षा को एक कड़ी बताया।

Advertisement

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे विभिन्न परिषदीय विद्यालय {प्राथमिक और जूनियर) अध्यापको मे विजेंद्र मणि त्रिपाठी, सुप्रिया त्रिपाठी राजकुमार सिंह आशुतोष पाण्डेय शशि रंजन सिंह संजय कुमार सिंह अमरेंद्र सिंह शिल्पी मिश्रा अमरेंद्र कुमार प्रियदर्शन श्रीवास्तव बलराम सिंह डॉक्टर रेगुलेशन अंसारी डॉ रश्मि जायसवाल डॉ राजेश गुप्ता डॉ मधुरेंद्र मिश्रा महेंद्र चतुर्वेदी नंदन कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Chandra Prakash Tripathi

रिपोर्ट: सुकरौली, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #सुकरौली
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi