Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत
Advertisement

सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी

गौतम मुनि तिवारी
Nov 24, 2026, 11:37 AM IST • अब तक 14 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मथौली बाजार कुशीनगर, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित छोटी गंडक नदी के उत्तर बहनी घाट हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भव्य मेला का भी आयोजन हुआ।

जहाँ क्षेत्र के अथरहा, परसौनी, फर्दमुण्डेरा नान्हूमुण्डेरा, हरपुर बाजार, लंगड़ी, सिकटिया , दुबौली, मुहम्मदा बरवापटृटी आदि गावों के लोगों ने आस्था व श्रद्धा की डुबकी लगाई। सिकटिया में स्थित इस उत्तर बाहनी घाट का विशेष महत्त्व है क्योंकि यहाँ पर नदी सीधे उत्तर की दिशा में बहती है। भोर लगभग चार बजे से ही लोगों के आने जाने का ताँता लगा हुआ था।इस दौरान भारी संख्या में महिला व पुरुष स्नान दान किये। मेले में मिठाई और खिलौनों की दुकाने सजी थीं। जिसका बच्चे, बूढ़े और नवजवानों ने लुफ्त उठाया।

Advertisement

ग्राम सिकटिया प्रशासक यमुनासागर सिंह द्वारा साफ सफाई व टेन्ट, लाइट आदि की समुचित व्यवस्था की गयी थी।इस अवसर पर ई सत्यजीत सिंह, सीटू गुप्ता, अनिरुद्ध उर्फ गड्डे सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, सतेन्द्र कुशवाहा, सुशील सिंह, सुरेश कुशवाहा, मनीष मिश्र , श्रीराम कुशवाहा, जनार्दन मिश्र, दिपेंद्र उर्फ बबलू सिंह, जय प्रकाश सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

गौतम मुनि तिवारी

प्रभारी मथौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi