News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: तेज बारिश के कारण टीन सेट मकान की दिवाल गिरी, मलवे में दबकर महिला घायल, गंभीर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2020  |  2:41 AM

937 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: तेज बारिश के कारण टीन सेट मकान की दिवाल गिरी, मलवे में दबकर महिला घायल, गंभीर!

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी...

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के पिपरा तिवारी गांव में तीन दिनों से हो रहे तेज बारिश के कारण टीन सेट मकान की दिवाल भर भरा कर गिर गई वहीं घर में सो रही एक महिला मलवे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों व परिजनों ने घायल महिला को हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुरुवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरा तिवारी निवासी रामाश्रय प्रसाद टीन सेट का मकान बनाकर रहते हैं। सुबह भोर में तेज बारिश होने के कारण रामाश्रय के सटे रामप्रवेश की खपरैल के मकान का दिवाल भर भरा कर रामाश्रय की दिवाल पर गिर गया जिससे रामाश्रय का टीन सेट मकान का दिवाल भी गिर गया। जहां टीन सेट मकान में सो रही रामाश्रय की 50 वर्षीय पत्नी भगवानी देवी उस मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई।तथा घर में रखा घरेलू सामान भी दब कर नुकसान हो गया।वहीं दिवाल गिरने की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो आनन फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इक्कठा गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को देकर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं गांव में तेज बारिश से राम प्रताप का खपरैल का मकान एक हिस्सा भी गिर गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला
एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला

कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking