News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सभासद प्रतिनिधि के तुगलकी फरमान पर प्रेमी-प्रेमिका मामले में पुलिस ने ली त्वरित एक्सन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2020  |  2:55 PM

1,079 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सभासद प्रतिनिधि के तुगलकी फरमान पर प्रेमी-प्रेमिका मामले में पुलिस ने ली त्वरित एक्सन!

👉 सभासद प्रतिनिधि के तुगलकी फरमान पर प्रेमी-प्रेमिका मामले में पुलिस ने ली त्वरित एक्सन

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

👉 चौकीदारी के तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज।

👉 पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभासद प्रतिनिधि सहित एकदर्जन लोगो को गिरफ्तार किया।

👉 घटना में शामिल लोगों के बिरुद्व मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है, दोषियों के बिरुद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी: ज्ञानेंद्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक)

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा कुशीनगर | 
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा नगर पालिका परिषद के एक वार्ड में सभासद प्रतिनिधि द्वारा तुगलकी फरमान पर एक ही वर्ग के प्रेमी-प्रेमिका को मुंह पर कालिख पोत दोनों के बाल कटवाकर तथा जूते चप्पल की माला पहनाकर कर पुरे वार्ड में घुमाया गया।इस घटना की पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय होते हुए गाँव के चौकीदार त्रिभुवन के तहरीर पर सभासद सहित एक दर्जन लोगों के बिरुद्व मुकदमा दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार कर पुलिस बिधीक कार्यवाही में जुट गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड के निवासी एक ही संवर्ग के युवक युवती का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते सोमवार की रात प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर घुस गया जहां लड़की के परिजनों को प्रेमी की आने की भनक लगते ही उसे पकड़ कर पीटा तथा एक कमरे में बंद कर दिया। सुबह इस घटना की जानकारी वार्ड के सभासद प्रतिनिधि हामिद अंसारी को हुई तो वह लड़की के घर पहुंच कर दोनों को बगल स्थित मस्जिद में लाकर ग्रामीणों के सामने प्रेमी प्रेमिका को थप्पड़ मारा और तुगलकी फरमान जारी कर प्रेमी प्रेमिका के मुंह में कालिख पोतवाया, तथा दोनों के बाल कटवाकर जूते चप्पल की माला पहनाकर पुरे वार्ड में घुमाया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल होने लगा तब इसकी सूचना लोगों द्वारा हाटा कोतवाली पुलिस को हुई जहां कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आते हुए सभासद प्रतिनिधि हामिद अंसारी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई।इस प्रकरण में चौकीदार के त्रिभुवन के तहरीर पर तहरीर पर सभासद सहित एक दर्जन लोगो के बिरुद्व नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के बिरुद्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर व गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking