News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सांसद ने किया भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्धघाटन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 4, 2022  |  6:03 PM

1,017 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सांसद ने किया भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्धघाटन WhatsApp

हाटा/कुशीनगर । शुक्रवार को हाटा नगर के हाथी कटरा में विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के कार्यालय का शुभारंभ पूजन अर्चन कर फीता काटकर सांसद विजय कुमार दुबे ने किया।उक्त अवसर पर सांसद श्री दुबे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चलने वाली भाजपा सरकार में मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए है उतना विकास पिछली सरकार में कभी नही हुआ।उन्होंने कहा कि इसी विकास कार्य के बदौलत हाटा विधानसभा के प्रत्याशी मोहन वर्मा जी को पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत और देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से प्रचण्ड बहुमत से जीत दिलाने का कार्य होगा।और हम सभी को पूरे तन मन धन के साथ व मोदी जी व योगी के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि गण को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत हाटा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने किया।इसके बाद अन्य अतिथि गण व मण्डल अध्यक्ष गण को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देककर उनका स्वागत भाजपा प्रत्याशी श्री वर्मा ने किया।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्रा,जिला प्रभारी रमेश सिंह,अपना दल जिलाध्यक्ष विनोद पटेल आदि ने संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाकर जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं आजीवन ऋणी रहूंगा।और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित जनता जनार्दन के सम्मान में कोई कमी नही रहेगा,और आपका आशीर्वाद मिला तो विधानसभा को एक विकसित व विकासशील विधानसभा के रूप में जाना जाएगा।
उक्त अवसर पर जयप्रकाश शाही जगदम्बा सिंह,सुधीर राव, रंजनापासवान मनीष कुमार रुंगटा संचालन बाबू नन्दन सिंह व अध्यक्षता रामक्याम सिंह ने किया अंत मे भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking