कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर में स्थित राम जानकी घाट पर छठ्ठ पर्व को लेकर जहाँ नगर अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों ने विगत कई दिनों से घाट की साफ सफाई व रंगाई पुताई,पण्डाल व विद्युत लाइट की व्यवस्था में लगे हुए है वहीं समय समय पर उप जिलाधिकारी ने भी मौके पर जाकर जायजा लेती रहीं है।
सोमवार को कप्तानगंज नगर पंचायत में स्थिति राम जानकी घाट पर छठ्ठ पर्व की तैयारी को लेकर नगर अध्यक्ष आभा गुप्ता अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव शकर अग्रहरी लिपिक सबीता भारतीय सहित नगर कर्मचारियों ने घाट पर पहुंच कर साफ सफाई,बिजली,पांडाल आदि का निरीक्षण किये। व अन्य सभी व्यवस्था को लेकर कम से कम समय मे पूरा करने लिए मताहतों को निर्देशित किये।
इसी क्रम में एसडीएम कल्पना जयसवाल ने भी समय समय पर जाकर तैयारी का जायजा लेती रहीं तथा छठ्ठ घाट पर किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए दिशा निर्देश दी।
इस दौरान सुरेन्द्र गौड़ गिरजेश तिवारी सहित विभाग के कर्मचारी गण मौजूद रहे।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…