News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: लगभग 60 लाख के इंटरलॉकिंग परियोजना का अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ।

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 10, 2021  |  2:23 PM

689 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: लगभग 60 लाख के इंटरलॉकिंग परियोजना का अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ।

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर के मंगल की बाजार स्थित कोटिकी माता के स्थान पर लगभग 60 लाख रूपये की इंटरलॉकिंग व आरो प्लांट परियोजना का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव शंकर अग्रहरि ने किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोटिकी माता के स्थान पर लगभग 60 लाख रूपये की परियोजना से इंटरलॉकिंग का कार्य शुभारंभ हो गया है जो यथाशीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। इससे हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों को लाभ होगा दोनों वर्गों के लोगों का दशहरा मुहर्रम,शादी विवाह,सांस्कृतिक कार्यक्रम यहीं होते थे बरसात के समय यह स्थल पानी से भर जाता था जिसको नगर पंचायत की तरफ से इंटरलॉकिंग कराया जा रहा है। और आरो प्लांट भी लगेगा जिससे सभी को सुविधाएं मिलेगी।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि रमेश मोदनवाल विनोद अग्रहरि इमदाद हुसैन बद्री नारायण दुबे सुरेंद्र गोड रविंदर गोड बबलू गुप्ता निक्कू खेतान आदि लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking