News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: लोक अस्था के महापर्व छठ्ठ पर श्रद्धालुओं ने सुर्य को अस्त होते अर्घ्य देकर परिवारक को सुख समृद्धि व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 31, 2022  |  8:50 PM

499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: लोक अस्था के महापर्व छठ्ठ पर श्रद्धालुओं ने सुर्य को अस्त होते अर्घ्य देकर परिवारक को सुख समृद्धि व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना

कप्तानगंज/कुशीनगर।नगर में स्थित राम जानकी घाट पर लोक अस्था के महापर्व छठ्ठ के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुर्य को अस्त होते  अर्घ्य देकर परिवारक को सुख समृद्धि व पुत्र के दीर्घायु होने की  कामना की।

आज की हॉट खबर- बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

सुबह सुर्योदय होते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन व नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारी मुस्तैद रहे। भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य देने के लिए रविवार को नगर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में छठ्ठ घाटों पर छठ्ठ श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। वहीं क्षेत्र के गजरा, कोटवा, इन्दरपुर, भड़सर खास मवन घाट सुधियानी,वोदरवार, गम्भीरपुर खभराभार, पिपरा माफी, बौलिया,पचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में छठ घाट पर बाजे गाजे,के साथ श्रद्धालुओं घाटों पर सूपली और डाली को सजाते हुए घाट पर श्रद्धालुओं पहुंचे। जहाँ महिलाओं के द्धारा छठ गीतों से घाट गूंज रहा था। वहीं छठ व्रती महिलाएं भगवान सूर्य की आराधना कर रही थीं।भगवान सूर्य के अस्त होने का समय होते ही अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू है गया।

इसी क्रम में एस डी एम कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा, सीओ पीयूष कान्त राय व अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह एवं एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय अपने पुलिस बल के साथ मौके-मौके पर घाट का निरीक्षण करते रहे  जिससे छठ्ठ पूजा सकुशल सम्पन्न हुआ।

इस दौरान नगरवासी भाथपा नेता जय प्रकाश उपाध्याय, विजय खेतान,शिव शंकर अग्रहरी,गोलू मिश्रा हरेराम गुप्ता, विजय कन्नौजिया, पिन्टू यादव राम चन्दर निषाद शिव प्रताप सिंह, संतोष जयसवाल सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking